1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना के जन्मदिन पर जारी होगा 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' का पोस्टर

कंगना के जन्मदिन पर जारी होगा 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' का पोस्टर

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2015 07:38 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 04:10 pm IST

नई दिल्ली: आने वाली फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' का पोस्टर फिल्म की मुख्य कलाकार अभिनेत्री कंगना रनौत के जन्मदिन पर जारी होगा। फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय ने सोमवार को कंगना के जन्मदिन

- India TV Hindi

नई दिल्ली: आने वाली फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' का पोस्टर फिल्म की मुख्य कलाकार अभिनेत्री कंगना रनौत के जन्मदिन पर जारी होगा। फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय ने सोमवार को कंगना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी करने का निश्चय किया है।

फिल्म 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्व ल है, जिसकी कहानी दोस्त की शादी के दौरान दो लोगों के प्रेम में पड़ने की है।

निर्देशक को लगता है कि कंगना के लिए उनके जन्मदिन पर यह उपयुक्त तोहफ होगा।

एक बयान के अनुसार, फिल्म का पोस्टर दिल्ली में फिल्म कलाकारों की मौजूदगी में जारी किया जाएगा और कार्यक्रम स्थल को किसी शादी की दावत जैसा ही सजाया जाएगा।

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां, पहली फिल्म खत्म हुई थी। हरियाणा में फिल्माई गई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' मई में प्रदर्शित होगी।

फिल्म में अभिनेता आर. माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं।

हिमाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे और गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आकर 'गैंग्स्टर-ए लव स्टोरी', 'वो लम्हे' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों से करियर की शुरु करने वाली कंगना आज अपने दम पर बॉलीवुड में 'क्वीन' के उपनाम से जानी जाती हैं।

फिल्म 'फैशन' में एक रैंप मॉडल की जीवंत एवं शानदार भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन