1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लुधियाना में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का प्रदर्शन रोका गया

लुधियाना में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का प्रदर्शन रोका गया

 Published : Jan 11, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 06:50 pm IST

पंजाब के लुधियाना शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यहां एक मल्टीप्लेक्स में बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्क्रीनिंग रोक दी गई। 

द एक्सिडेंटल प्राइम...- India TV Hindi
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यहां एक मल्टीप्लेक्स में बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्क्रीनिंग रोक दी गई। कार्यकर्ताओं ने पवेलियन मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए शो चालू नहीं किया।

जिस समय कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, उस समय वहां स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, यह फिल्म यहां से 130 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के मल्टीप्लेक्सों में दिखाई गई। यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की इसी शीर्षक की किताब पर आधारित है।

बारू की किताब 20 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी। अभिनेता अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह, सुजैन बर्नर्ट ने सोनिया गांधी और अर्जुन माथुर ने राहुल गांधी का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना संजय बारू की भूमिका में हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'द कपिल शर्मा शो' की सफलता पर कपिल शर्मा ने शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट

अप्रैल में शुरु होने जा रही है 'दबंग 3' की शूटिंग, अरबाज खान ने किया कन्फर्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन