1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द गाजी अटैक' की टीम ने किया सरकार से ऐसा आवोदन

'द गाजी अटैक' की टीम ने किया सरकार से ऐसा आवोदन

 Published : Feb 21, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 07:08 pm IST

राणा दग्गुबाती के शानदार अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द गाजी अटैक' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के कलाकारों को आशा है कि...

ghazi- India TV Hindi
ghazi

मुंबई: अभिनेता राणा दग्गुबाती के शानदार अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई  फिल्म 'द गाजी अटैक' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के कलाकारों को आशा है कि यह फिल्म भारत में कर मुक्त होगी। इस फिल्म ने देश भर में रिलीज होने के सप्ताहांत तक 15.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता राणा दग्गुबाती ने एक बयान में कहा, "हमने फिल्म को कर मुक्त करने के लिए आवेदन कर दिया है और आशा है कि सरकार इस फिल्म की और इसके किरदारों के महत्व को समझेगी तथा इसे अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाएगी।"

इस फिल्म में राणा को लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन वर्मा के किरदार में देखा जा रहा है। यह फिल्म भारत-पकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है, जब पाकिस्तानी नौसेना की पनडुब्बी 'गाजी' ने भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' को नष्ट करने का प्रयास किया था।

संकल्प रेड्डी निर्देशित फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा है। इस फिल्म में दग्गुबाती के साथ प्रमुख किरदार में नजर आ रहे अतुल कुलकर्णी ने कहा, "मुझे लगता है कि इस फिल्म को मिलने वाली शानदार प्रतिक्रिया से सरकार इसे जल्द ही कर मुक्त करेगी।"

फिल्म के अन्य कलाकार के के मेनन ने कहा, "हमने कर मुक्ति के लिए आवेदन किया है और आश्वस्त हूं कि सरकार इस फिल्म को जल्द ही कर मुक्ति का प्रमाण-पत्र देगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन