1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति चोपड़ा का लुक होगा कुछ ऐसा, देखकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति चोपड़ा का लुक होगा कुछ ऐसा, देखकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

 Published : Aug 21, 2019 11:08 am IST,  Updated : Aug 21, 2019 11:12 am IST

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक में काफी बिजी हैं।

परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक की शूटिंग में काफी बिजी हैं।  हाल ही में इस फिल्म का एक दमदार लुक सामने आया है। इस लुक को देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में परिणीति रोल भी दमदार होगा। जहां तक इस लुक की बात करें तो यह काफी हैरान कर देने वाला लुक है। फोटो में दिख रहा है कि परिणीति बाथरूम में बैठी और उनके माथे पर गंभीर चोट लगे हैं। वहीं दूसरे लुक में वह काफी अक्रामक नजर आ रही हैं।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने परिणीति का लुक  शेयर किया है। यह फिल्म एक तलाकशुदा औरत के आसपास घूमती नजर आएंगी। जो एक गुमशुदा व्यक्ति की जांच के काम में शामिल होती हैं। हॉलीवुड की इस फिल्म को एक्ट्रेस एमिली ब्लंट ने निभाया था। जिसके लिए एमिली को 2016 में बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड दिया गया।। बता दें हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पॉला हॉकिन्स की 2015 में लिखी कहानी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें:

अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा ने किया अपनी पहली कमाई का खुलासा

करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' की पूरी स्टारकास्ट का वीडियो आया सामने

फिर विवादों में अनुराग कश्यप का 'सेक्रेड गेम्स 2', इस सीन से गुस्साए BJP के नेता ने दर्ज कराई FIR

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन