1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आई सैफ-करीना के बेटे बेटे तैमूर की पहली तस्वीर!

सामने आई सैफ-करीना के बेटे बेटे तैमूर की पहली तस्वीर!

 Published : Dec 22, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Dec 22, 2016 02:14 pm IST

करीना कपूर खान ने मंगलवार 20 दिसंबर को अपने और सैफ अली खान के पहले बच्चे को जन्म दिया। दोनों ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ नजर आ रहे हैं।..

Saif Kareena- India TV Hindi
Saif Kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मंगलवार 20 दिसंबर को अपने और सैफ अली खान के पहले बच्चे को जन्म दिया। दोनों ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ नजर आ रहे हैं। यह पहली ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों माता-पिता बेटे तैमूर के साथ एक ही फ्रेम में कैद नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़े:-

इस तस्वीर में सैफ हॉस्पिटल का हरे रंग का एप्रेन पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए महसूस हो रहा है कि तैमूर के जन्म के बाद जब सैफ पहली बार करीना और अपने बेटे से मिले थे तभी इस तस्वीर को क्लिक किया गया था।

Saif Kareena
Saif Kareena

इसके साथ ही एक तस्वीर और भी खूब चर्चा में है, जिसमें सिर्फ तैमूर का चेहरा नजर आ रहा है। इसमें एक सर्टिफिकेट भी लगा हुआ दिख रहा है, जिस पर तैमूर के जन्म के समय की पूरी जानकारी लिखी हुई है।

Saif Kareena
Saif Kareena

इससे पहले भी तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी, जिसमें करीना भी उनके साथ नजर आ रही थीं।

Saif Kareena
Saif Kareena

लेकिन बाद में बेबो के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने इसे फेक बताया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन