1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस कपल ने कंगना रनौत को किया शादी करने के लिए प्रेरित

इस कपल ने कंगना रनौत को किया शादी करने के लिए प्रेरित

 Written By: IANS
 Published : Jan 08, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 01:05 pm IST

बॉलीवुड के शख्स ने आखिरकार कंगना रनौत को शादी कर घर बसाने के लिए मना लिया है और वह व्यक्ति खुद भी शादीशुदा है।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत

बॉलीवुड के शख्स ने आखिरकार कंगना रनौत को शादी कर घर बसाने के लिए मना लिया है और वह व्यक्ति खुद भी शादीशुदा है। इससे पहले कि आप इस नतीजे पर पहुंचे कि कंगना को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है, तो हम आपको बता दें कि कंगना यहां किसी और की नहीं, बल्कि फिल्मकार नितेश तिवारी की बात कर रही हैं, जो कि उनकी आगामी फिल्म 'पंगा' की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के पति हैं।

फिल्मीबीट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कंगना ने डेक्कन क्रोनिकल से कहा, "बिना संदेह कहूं तो, मैंने हमेशा महसूस किया है कि अपने स्तर के किसी व्यक्ति को ढूंढ़ना मुश्किल है। हालांकि, नितेश तिवारी से मिलने के बाद, और उनकी शादीशुदा जिंदगी में इतना सौहार्द्रपूर्ण और प्यार देख, शादी के बारे में मेरे विचार बदल गए। वह अपनी पत्नी का खुले दिल से समर्थन करते हैं। मुझे लग रहा है कि मैं अब शादी कर पाऊंगी।"

कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना के साथ जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन