1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ हर रविवार को खुद को कैसे देते हैं धोखा?

टाइगर श्रॉफ हर रविवार को खुद को कैसे देते हैं धोखा?

 Published : Jul 15, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 05:12 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। टाइगर इस फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं।

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। टाइगर इस फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में टीवी शो शो 'यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2' के सेट पर पहुंचे टाइगर ने अपने बारे में कुछ ऐसा बताया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बॉलीवुड में अपने डोले-शोले को लेकर मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बताया कि वह हर रविवार को खान-पान के मामले में खुद को धोखा देते हैं और इस दिन वह सबकुछ खाते हैं। टाइगर ने कहा, "हर रविवार मेरा धोखा देने वाला दिन है। ऐसा कुछ नहीं होता जो मैं न खाऊं। मैं सबकुछ खाता हूं। मुझे लगता है कि हफ्ते में एक बार अपनी बॉडी को झटका देने के लिए धोखा देना चाहिए। यह आपकी बॉडी के लिए अच्छा है।"

tiger shroff
Image Source : PTItiger shroff

उन्होंने कहा, "यह आपके सिस्टम को दोबारा तैयार करता हूं और बेहतर महसूस कराता है। इस रविवार मैंने बहुत सारी आइसक्रीम खाई, कुछ 10-15। मुझे चॉकलेट बहुत पसंद है।"

'यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2' टेलीविजन चैनल जूम पर शनिवार को प्रसारित किया जाएगा।

टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ इस शुक्रवार 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर ‘लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का’ से होगी।

(​इनपुट-आईएनएस)

इस वजह से साफ सुथरी फिल्में करना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ

​कपिल के शो में टाइगर ने दिया शाहरुख पर बड़ा बयान

टाइगर श्रॉफ ने खोला ये राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन