1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगले साल 8 बेडरूम वाले नए घर में शिफ्ट होंगे टाइगर श्रॉफ, जॉन अब्राहम के भाई कर रहे हैं डिजाइन

अगले साल 8 बेडरूम वाले नए घर में शिफ्ट होंगे टाइगर श्रॉफ, जॉन अब्राहम के भाई कर रहे हैं डिजाइन

 Published : Nov 28, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Nov 28, 2019 02:36 pm IST

टाइगर श्रॉफ हाल ही में 'वॉर' फिल्म में नज़र आए थे। वो इन दिनों 'बागी 3' की शूटिंग में बिजी हैं।

Tiger Shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ के नए घर को लेकर फिर चर्चा हो रही है

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के नए घर को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि टाइगर अगले साल अप्रैल महीने में अपने पूरे परिवार के साथ नए आशियाने में शिफ्ट करेंगे। उनकी मां आयशा श्रॉफ फर्नीचर और सजावट से लेकर हर एक चीज का पूरा ख्याल रख रही हैं। टाइगर के इस नए घर की कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 8 बेडरूम है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ के घर को जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन पहले इंटीरियर डिजाइन हैं और पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स के घर डिजाइन कर चुके हैं। 

'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवराकोंडा ने खरीदा 15 करोड़ का घर, कहा- 'मुझे इसमें डर लगता है, क्योंकि...'

फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ हाल ही में 'वॉर' फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसमें ऋतिक रोशन भी लीड रोल में थे।

टाइगर जल्द ही 'बागी 3' में नज़र आएंगे, जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन