1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: टाइगर श्रॉफ ने जस्टिन बीबर के गाने पर थिरकाए कदम तो ऐसा था दिशा पटानी का रिएक्शन

Watch: टाइगर श्रॉफ ने जस्टिन बीबर के गाने पर थिरकाए कदम तो ऐसा था दिशा पटानी का रिएक्शन

 Published : May 31, 2020 01:44 pm IST,  Updated : May 31, 2020 01:44 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGAM

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फेमस सिंगर जस्टिन बीबर के हिट गाने 'यम्मी' पर अपने कदम थिरका रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, लेकिन अब इस पर एक्ट्रेस दिशा पटानी का रिएक्शन सामने आया है। 

टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये गाना बहुत पसंद है। #beleiber'। 

इस पर दिशा ने ताली बजाने और दिल वाली आंखों वाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर को आधिरी बार अहमद खान की मूवी 'बागी 3' में देखा गया था। इसमें श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने भी अहम भूमिका निभाई थी। ये एक्शन-थ्रिलर मूवी इसी साल मार्च महीने में रिलीज हुई थी। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद कोरोना वायरस फैलने की वजह से देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था और फिल्मों की शूटिंग से लेकर रिलीज तक, सब रोक दिया गया।

बॉलीवुड में स्टंट किंग के नाम से पहचाने जाने वाले एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसी के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन