1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-कैटरीना के रोमांटिक गाने 'दिल दियां गल्ला...' से यश चोपड़ा को दिया Tribute

सलमान-कैटरीना के रोमांटिक गाने 'दिल दियां गल्ला...' से यश चोपड़ा को दिया Tribute

 Published : Dec 04, 2017 07:43 am IST,  Updated : Dec 04, 2017 08:49 am IST

सलमान खान और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर हर दिन फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले जारी किया गया है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर हर दिन फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले जारी किया गया है, जिसके बाद से ही फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब हाल ही में फिल्म का एक नया गाना 'दिल दियां गल्ला' भी जारी कर दिया गया है, जो लॉन्च होते ही दर्शकों की जुबां पर भी आ गया है। इस गाने को लेकर अली अब्बास जफर का कहना है कि फिल्म का नया गीत एक प्यार भरा गाना है, जो यश चोपड़ा के गीतों की याद दिला देता है।

सलमान खान व कटरीना कैफ अभिनीत इस गीत को ऑस्ट्रिया में शूट किया गया है। जफर ने जारी बयान में कहा, "मैं हमेशा से यश चोपड़ा के रोमांटिक गीतों को श्रद्धांजलि देना चाहता था जिन्हें मैं प्यार करते हुए बड़ा हुआ और मैं रोमांचित हूं कि मुझे आखिरकार 'दिल दियां गल्ला' जैसा गाना मिला, जो उन उत्कृष्ट और खूबसूरत प्यार भरे गीतों की तरह है जिनके लिए यह बैनर पीढ़ियों तक याद किया जाता है।"

उन्होंने कहा, "यह गीत यश चोपड़ा के उत्कृष्ट गीतों की तरह ही है। स्कूल के समय के रोमांस की मासूमियत से प्रेरित होने के साथ परिपक्व व गहरे प्यार पर आधारित है।" इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए इस गीत को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है और आतिफ असलम ने इसे अपनी आवाज दी है। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेट ने इस गीत का निर्देशन किया है। बता दें कि 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (टीवी पर वापसी को तैयार कपिल शर्मा, शो में लाएंगे बड़ा बदलाव )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन