1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीएमसी सासंद नुसरत जहां ने फैन्स को कुछ खास अंदाज में दी गणेश चतुर्थी की बधाई

टीएमसी सासंद नुसरत जहां ने फैन्स को कुछ खास अंदाज में दी गणेश चतुर्थी की बधाई

 Published : Sep 04, 2019 10:40 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 10:40 am IST

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।

Nusrat jahan- India TV Hindi
Nusrat jahan Image Source : INSTAGRAM

टीएमसी सासंद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने लोगों को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। नुसरत के शुभकामनाएं देने के बाद कई लोगों ने उन्हें विश भी किया।

नुसरत जहां ने एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में गणेश भगवान की छवि के साथ नुसरत हाथ जोड़कर खड़ी हैं। साथ ही गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और नुसरत का नाम लिखा हुआ है।

नुसरत ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- भगवान आपको खुशियों और अच्छा स्वास्थ्य दे।

आपको बता दें नुसरत ने इसी साल 19 जून को बिजनेममैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दो बार शादी की। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। 

सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर उलेमाओं के निशाने पर आईं नुसरत एक बार फिर चर्चा में आईं, जब उन्होंने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भाग लिया था। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं। वह 3.5 लाख वोटों से जीती थीं।

Also Read:

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव साथ आएंगे नजर

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ गणपति विसर्जन पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन