
5. तमाशा की शूटिंग पूरी, भावुक हुए रणवीर: अभिनेता रणवीर कपूर ने 'तमाशा' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि वह शूटिंग खत्म करने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इम्तियाज अली की परियोजना पूरी होने के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। इम्तियाज ने फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग पूरी होने पर शानिवार रात पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रणवीर अपनी सह-कलाकर दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाल और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मौजूद थे।