नई दिल्लीः ये हैं दिन की टॉप पांच खबरें-
1. कंगना को जायज लगता है ज्यादा मेहनताना लेना: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनका फिल्मों के लिए ज्यादा मेहनताना लेना जायज है। कंगना बॉलीवुड में इन दिनों सबसे अधिक मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। चर्चा है कि 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटेन' के बाद उन्होंने 11 करोड़ रुपये लेकर एक फिल्म स्वीकार की।