1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Trailer: सलमान खान होंगे अरबाज खान के शो 'पिंच 2' के पहले गेस्ट, अनन्या, टाइगर, फराह, आयुष्मान भी आएंगे नजर

Trailer: सलमान खान होंगे अरबाज खान के शो 'पिंच 2' के पहले गेस्ट, अनन्या, टाइगर, फराह, आयुष्मान भी आएंगे नजर

 Published : Jul 14, 2021 04:36 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 07:28 pm IST

इस बार पिंच सीजन 2 में सलमान खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, फराह खान, फरहान अख्तर, टाइगर श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे सितारे मेहमान बनकर आएंगे।

pinch 2- India TV Hindi
अरबाज खान के शो 'पिंच 2' के पहले गेस्ट होंगे सलमान Image Source : YOUTUBE/INSTAGRAM/TWITTER

अरबाज खान का पॉपुलर टॉक शो पिंच एक बार फिर से लौट आया है, सीजन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। पहले सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो में आने वाले सेलिब्रिटी गेस्ट ट्रोलर्स के कमेंट्स का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इस बार जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें सलमान खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, फराह खान, फरहान अख्तर, टाइगर श्रॉफ और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी की 13 साल बाद स्क्रीन पर वापसी, 23 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'हंगामा 2'

खबरों के मुताबिक इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे। सलमान ने ट्रोल्स को जवाब दिया और एक ट्रोल को जवाब देते हुए कहा कि भगवान एक ही है और वो मैं नहीं हूं। सलमान और अरबाज की जबरदस्त जुगदलबंदी भी देखने को मिली। फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित सलमान वाले एपिसोड के लिए ही हैं।

बिग बॉस 15 का हिस्सा होना चाहते हैं अरमान कोहली, सलमान खान से लगाई गुहार

अनन्या पांडे ने उस ट्रोल को भी जवाब  दिया जिसमें कहा गया था कि उन्हें नाम रखना चाहिए- फेक पांडे। वहीं कियारा ने अपनी एक्टिंग पर कमेंट करने वाले को जवाब दिया। फराह खान ने नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल करने वाले को जवाब दिया। वहीं फराह खान ने बॉडी शेम करने वाले ट्रोल को भी जवाब दिया।

टाइगर श्रॉफ ने एक ट्रोल का कमेंट पढ़ा जिसमें कहा गया था- जैकी दादा का बेटा लगता ही नहीं।

यहां देखिए ट्रेलर

ट्रेलर की खूब तारीफ हो रही है और लोग इसके रिलीज का वेट कर रहे हैं। पिंच 2 आप 21 जुलाई से जी5 पर देख सकते हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन