1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 22 साल की टीवी अभिनेत्री ने 25 साल के युवक पर लगाया शोषण का आरोप

22 साल की टीवी अभिनेत्री ने 25 साल के युवक पर लगाया शोषण का आरोप

 Published : Sep 21, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 06:23 pm IST

अभिनेत्री का आरोप है कि राजस्थान के नीमराना में एक होटल में उसने दुष्कर्म किया।

टीवी एक्ट्रेस- India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस

जयपुर: मुंबई में रहने वाली एक टीवी अभिनेत्री ने 25 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का आरोप है कि राजस्थान के नीमराना में एक होटल में उसने दुष्कर्म किया। नीमराना पुलिस थाने के प्रभारी संजय पुनिया ने कहा कि इस मामले में मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने से बुधवार को एक 'जीरो एफआईआर' प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को सम्मन भेजा जा चुका है और पीड़िता को आगे की जांच के लिए नीमराना आने के लिए कहा गया है। हालांकि, आरोपी और पीड़िता दोनों में से किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पुनिया के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से टेलीविजन अभिनेत्री की दोस्ती कानपुर के युवक से हुई थी। उन्होंने फेसबुक चैट के माध्यम से एक-दूसरे के नंबर लिए, और इसके बाद लगातार उनकी वीडियो चैट हुई।

दोनों ने घंटों चैटिग शुरू कर दी और फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। हालांकि, युवक ने बातचीत आगे बढ़ाने के लिए मिलने को कहा। इसलिए, उन्होंने शाजापुर, लखनऊ, दिल्ली और नीमराना जैसे कुछ दिलचस्प स्थानों पर घूमने की योजना बनाई। दोनों साथ में घूमे। पीड़िता की बहन भी उनके साथ थी।

पुनिया ने कहा कि 22 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी उस यात्रा के दौरान भी शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए। आरोपी ने उन्हें कानपुर में अपने माता-पिता से भी मिलाया। हालांकि, मुंबई लौटने के बाद, जब अभिनेत्री ने आरोपी को फोन किया, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने सात सितंबर को ओशिवरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन