1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब तीसरी किताब पर भी ट्विंकल खन्ना ने शुरु किया काम

अब तीसरी किताब पर भी ट्विंकल खन्ना ने शुरु किया काम

 Published : Jul 28, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 01:58 pm IST

ट्विंकल खन्ना को जितना एक अदाकारा के रूप में पहचाना जाता है उससे ज्याद लोकप्रियता उन्होंने एक लेखिका के रूप में हासिल की है। सोशल मीडिया पर उन्हें मिसेज फनीबोन्स के रूप में प्रसिद्धी हासिल है। लेकिन खबर है कि ट्विंकल...

twinkle- India TV Hindi
twinkle

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को जितना एक अदाकारा के रूप में पहचाना जाता है उससे ज्याद लोकप्रियता उन्होंने एक लेखिका के रूप में हासिल की है। सोशल मीडिया पर उन्हें मिसेज फनीबोन्स के रूप में प्रसिद्धी हासिल है। लेकिन खबर है कि ट्विंकल अब अपनी तीसरी किताब पर काम कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक प्रकाशित हो जाएगी। जुग्गरनॉट बुक्स के बिजनेस प्रमुख अनीश चंडी ने कहा, "ट्विंकल खन्ना की तीसरी किताब पर काम चल रहा है। यह नवंबर तक जारी होगी लेकिन अभी इस पर लेखन कार्य चल रहा है।"

चांडी ने गुरुवार को जियो ममी द्वारा द वर्ड टू स्क्रीन पब्लिशर्स बूटकैम्प के दौरान कहा, "मैं विषय का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन यह पिछली किताब की तरह है। फनी। आपको पता है कि वह लिख रही हैं।" जुग्गरनॉट बुक्स ने ट्विंकल की पिछली किताब 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' जारी की। पेंगुइन इंडिया द्वारा एक लेखक के रूप में उनकी पहली किताब 'मिसेज फनीबोन्स: शीज जस्ट लाइक यू एंड ए लॉट लाइक मी' थी।

दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेटा आरव और बेट नितारा। बता दें कि ट्विंकल एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और उद्यमी भी हैं। फिलहाल वह अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'पैडमेन' का निर्माण भी कर रही हैं। (नहीं रहे अभिनेता इंदर कुमार)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन