1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पैडमैन‘ की सफलता के बाद ट्विंकल का बडा बयान, कहा- इनकी फिल्मों में नहीं है कोई दिलचस्पी

‘पैडमैन‘ की सफलता के बाद ट्विंकल का बडा बयान, कहा- इनकी फिल्मों में नहीं है कोई दिलचस्पी

 Published : Feb 15, 2018 02:05 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 02:05 pm IST

ट्विंकल खन्ना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पैडमैन' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हो रही हैं। महिलाओं को हर महीने होने वाली महावारी पर आधारित यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद अब...

Twinkle Khanna- India TV Hindi
Twinkle Khanna

मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म निर्माता और लेखिका ट्विंकल खन्ना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पैडमैन' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हो रही हैं। महिलाओं को हर महीने होने वाली महावारी पर आधारित यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद अब ट्विंकल महिलाओं के गर्भावस्थी संबंधी अधिकारों के लिए काम करना चाहती हैं। ट्विंकल बुधवार को मुंबई में यूनीसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वरा माहवारी स्वच्छता पर आयोजित चर्चा और अपनी फिल्म की सफलता के जश्न के कार्यक्रम में शामिल हुईं।

यह पूछे जाने पर कि क्या 'पैडमैन' के बाद वह किसी और फिल्म पर काम कर रही हैं, ट्विंकल ने कहा, "मैं फिल्म के बारे में नहीं कह सकती लेकिन आगे मैं गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए काम करना पसंद करूंगी और यह मेरा अगला उद्यम होगा।" 'मिसेज फनीबोन्स' की लेखिका से जब पूछा गया कि क्या वह अपने पिता राजेश खन्ना या पति अक्षय कुमार के जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेंगी तो उन्होंने कहा, "नहीं..मुझे उन कहानियों में दिलचस्पी है, जिनमें कई परतें और कई पहलू होते हैं।"

उन्होंने कहा, "किसी शख्स के लिए एक ऐसी कहानी लिखना अच्छी बात है जो किसी के जीवन के बारे में हो, उसमें कई पहलू होने चाहिए और कहानी में कोई संदेश होना चाहिए और मैं इसी में विश्वास करती हूं।" फिल्म 'पैडमैन' नौ फरवरी को रिलीज होने के बाद से 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। गौतलब है कि फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनांथनम के जीवन की काहनी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन