1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने किया 'बिजली की तार' गाने पर शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

उर्वशी रौतेला ने किया 'बिजली की तार' गाने पर शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 10, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 02:32 pm IST

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह 'बिजली की तार' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Urvashi rautela- India TV Hindi
Urvashi rautela Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उर्वशी अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस बार उन्होंने सूट पहनकर 'बिजली की तार' गाने पर डांस किया है।

उर्वशी ने सोशल मीडिया पर नीले रंग का सूट पहनकर 'बिजली की तार' गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आखिरी बार हील्स के साथ।'

आपको बता दें उर्वशी के इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्होंने आजकल अपने डांस से धमाल मचाया हुआ है।

उर्वशी ने फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके साथ ही उर्वशी मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उर्वशी जल्द ही फिल्म 'पागलपंती' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, अनिल कपूर और पुलकित सम्राट नजर आएंगे।

Also Read:

'सूर्यवंशी' से अक्षय कुमार का लुक आया सामने, पुलिस की वर्दी में रणवीर सिंह और अजय के साथ आए नजर

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, अपनी बैचलरेट पर की थी कुछ अजीब चीजें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन