1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वी' एक्टर सुधीर बाबू ने शेयर की अपनी मॉर्निंग रूटीन

'वी' एक्टर सुधीर बाबू ने शेयर की अपनी मॉर्निंग रूटीन

 Published : Aug 30, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 06:16 pm IST

'वी' को मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसकी रिलीज रूक गई थी। अब वह 5 सितंबर को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया जा रहा है।

'वी' एक्टर सुधीर बाबू ने शेयर की अपनी मॉर्निंग रूटीन- India TV Hindi
'वी' एक्टर सुधीर बाबू ने शेयर की अपनी मॉर्निंग रूटीन Image Source : INSTAGRAM- @ISUDHEERBABU

हैदराबाद: दक्षिण के स्टार सुधीर बाबू ने अपनी सुबह की रूटीन के बारे में विवरण साझा किया है, जिसका वह लॉकडाउन के लागू होने से पालन कर रहे हैं। सुधीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने कमरे से ली गई आकाश की तस्वीर पोस्ट की।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हाथों में कॉफी, कमरे से एक सुंदर नजारा और हैशटैगवीदमूवी के शूटिंग के दिनों के ख्याल दिमाग में। लॉकडाउन के लागू होने के बाद से मेरी मॉनिर्ंग रूटीन यही रही है।"

नानी और सुधीर बाबू की फ़िल्म 'वी' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल-अमित त्रिवेदी ने दी है आवाज

सुधीर वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'वी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म का निर्देशन मोहन कृष्णा इंद्रगांती ने किया है। फिल्म में नानी, निवेता थॉमस और अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'वी' को मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसकी रिलीज रूक गई थी। अब वह 5 सितंबर को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया जा रहा है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन