1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नानी और सुधीर बाबू की फ़िल्म 'वी' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल-अमित त्रिवेदी ने दी है आवाज

नानी और सुधीर बाबू की फ़िल्म 'वी' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल-अमित त्रिवेदी ने दी है आवाज

 Published : Aug 28, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 03:42 pm IST

गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल और अमित त्रिवेदी ने गाया हैं, अमित ने गाने को कंपोज़ भी किया है। 

'वी' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज़- India TV Hindi
'वी' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज़ Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

नानी और सुधीर बाबू की तेलुगु फिल्म 'वी' का गाना रिलीज हो गया है। गाने में सुधीर बाबू और निवेथा थॉमस के किरदारों के बीच प्रेम कहानी की झलक दिखाई दे रही है। गाने का नाम है वसथुन्ना वचस्तुनना है। गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल और अमित त्रिवेदी ने गाया हैं, अमित ने गाने को कंपोज़ भी किया है। 

सिरीवनेला सीतारममस्तरी द्वारा लिखित, इस गाने में दो प्रेमियों के बीच रोमांस दिखाया गया है, जिसे सुनकर आप भी निश्चित रूप से अपने प्यार के बारे में सोचने लगेंगे। 

फिल्म में आपको एक प्रतिष्ठित पुलिस वाले और एक सीरियल किलर के बीच का तमाशा दिखाई देगा जो पुलिस वाले को उसे पकड़ने की चुनौती देता है।  फिल्म में एक्शन, रोमांस और डार्क ह्यूमर देखने को मिलेगा। 

दिल राजू, शिरीष और हर्षित रेड्डी द्वारा निर्मित, वी का निर्देशन मोहना कृष्णा इंद्रगांती ने किया है। फिल्म में संगीत अमित त्रिवेदी का है। इस एक्शन-थ्रिलर में नानी, सुधीर बाबू, निवेथा थॉमस और अदिति राव हैदरी नज़र आएंगे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 सितंबर, 2020 को रिलीज होगी। देखिए गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन