1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉन्ड गर्ल बनी बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा

बॉन्ड गर्ल बनी बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा

 Published : Mar 15, 2018 02:55 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 02:56 pm IST

अभिनेत्री अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडडब्लू) के ऑटम-विंटर 2018 शो में जेम्स बॉन्ड गर्ल के रूप में शानदार अंदाज में नजर आईं।

बॉन्ड गर्ल- India TV Hindi
बॉन्ड गर्ल

नई दिल्ली: अभिनेत्री वाणी कपूर अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडडब्लू) के ऑटम-विंटर 2018 शो में जेम्स बॉन्ड गर्ल के रूप में शानदार अंदाज में नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर दौरी और नयनिका और आशीष एन. सोनी द्वारा निर्मित पोशाक पहनी। यह एकमात्र ऐसा शो था, जिसमें दो डिजाइनरों के साथ एक शोस्टॉपर नजर आई।

वाणी ने बुधवार को शो में गौरी और नयनिका द्वारा तैयार किए गए रफल्स वाले एक सफेद परिधान में रैंप पर जलवे बिखेरे। वाणी के बाद शो में गौरी और नयनिका के काले और सफेद रंग के संग्रह के परिधान पहनें अन्य मॉडल्स रैंप पर उतरीं। सोनी द्वारा तैयार मेन्सवियर कलेक्शन में भी सफेद और काले रंग के शानदार परिधान शामिल थे।

कलेक्शन के अनुरूप इस खास शाम के लिए संगीत भी जेम्स बॉन्ड फिल्मों से चुना गया था, जिस पर मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। सोनी ने अपने कलेक्शन और जेम्स बॉन्ड थीम को लेकर कहा, "इस कलेक्शन में बॉन्ड की तरह ही एक खास अंदाज था।"

वाणी ने सोनी द्वारा निर्मित काले और सफेद रंग के परिधान में शो का समापन किया। शो के बाद वाणी ने संवाददाताओं से कहा, "ऐसे शानदार डिजाइनर्स के लिए वॉक करना सम्मान की बात है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन