1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ..जब वरुण धवन ने चौकीदार की ऐेंठी मूंछ

..जब वरुण धवन ने चौकीदार की ऐेंठी मूंछ

 Published : Mar 29, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 04:09 pm IST

हाल ही में फिल्म 'कलंक' के अभिनेता चैट शो 'पिंच' के होस्ट अरबाज खान के साथ नजर आए।

वरुण धवन- India TV Hindi
वरुण धवन

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन पापाराजी को हमेशा मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। हाल ही में फिल्म 'कलंक' के अभिनेता चैट शो 'पिंच' के होस्ट अरबाज खान के साथ नजर आए।

वरुण इस शो में गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। शूटिंग के बाद दोनों ने खुशी के साथ मीडिया को पोज दिए। कैजुअल लुक में दोनों अच्छे लग रहे थे। इस दौरान वरुण एक सिक्योरिटी गार्ड की मूंछे ऐंठते नजर आए वहीं, अरबाज इस पल का लुत्फ लेते दिखाई दिए।

वरुण-अरबाज
वरुण-अरबाज

वरुण ने इंस्टा स्टोरीज पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, "दोस्तों, क्या हो रहा है, मैंने हाल ही में अरबाज भाई के साथ शो 'पिंच' के लिए एक विशेष एपिसोड की शूटिंग की और उन्होंने सच में मुझे काफी पिंच किया और मुझसे कई राज उगलवा लिए। तो, इसे देखें। उनके साथ शूटिंग करना सच में मेरे लिए बेहद खास रहा और काफी मजेदार रहा।"

वरुण जल्द ही फिल्म 'कलंक' में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन