1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुली नंबर 1' का नया पोस्टर आया सामने, वरुण धवन और सारा अली खान की हुई शादी

'कुली नंबर 1' का नया पोस्टर आया सामने, वरुण धवन और सारा अली खान की हुई शादी

 Published : Jan 02, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 05:45 pm IST

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर.1' का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Coolie no. 1 new still- India TV Hindi
कुली नंबर 1  से नई फोटो आई सामने।

सारा अली खान और वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग चल रही है। दोनों पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। कुली नंबर. 1 की नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वरुण और सारा क्रिश्चन ड्रेस में दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सारा और वरुण की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- कुली नंबर 1 की कुछ नई झलकियां। फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं और वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी।

फोटो में वरुण ने व्हाइट सूट पहना हुआ है और सारा क्रिश्चन ब्राइड बनी व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस और वेल में हैं। सारा को वरुण ने गोद में उठा रखा है।

कुली नंबर. 1 से वरुण धवन का पहला लुक अगस्त में शेयर किया गया था। वरुण लाल कुर्ता, सफेद पजामा और नेहरु टोपी लगाए नजर आए थे।

आपको बता दें कुली नंबर 1 1997 की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक है। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म को भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन