1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, कपड़े रेडी होकर घर पर हो रहे हैं डिलीवर

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, कपड़े रेडी होकर घर पर हो रहे हैं डिलीवर

 Published : Jan 21, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 08:48 pm IST

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दोनों के कपड़े भी रेडी होकर घर पर डिलीवर हो रहे हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल, varun natasha ki shadi- India TV Hindi
वरुण धवन-नताशा दलाल  Image Source : YOGEN SHAH, INSTA- @INDIAN_CELEBRITIES_

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं, अब ये बात कन्फर्म हो गई है कि वरुण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को सात फेरे लेने जा रहे हैं। वरुण धवन के कपड़े भी बनकर तैयार हो गए हैं, आज जुहू में स्थित वरुण के घर पर उनके शादी के कपड़े डिलीवर हो गए, वहीं दूसरी तरफ वरुण की दुल्हनिया यानी कि नताशा दलाल की शादी के एक फंक्शन का ड्रेस भी उनके घर पर डिलीवर हो गया है। 

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी
Image Source : YOGEN SHAHनताशा दलाल-वरुण धवन की शादी

नताशा के घर के बाहर की तस्वीरें

varun dhawan natasha dalal
Image Source : YOGEN SHAHनताशा दलाल के घर के बाहर की तस्वीर

वरुण के घर के बाहर की तस्वीरें

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी
Image Source : YOGEN SHAHवरुण धवन-नताशा दलाल की शादी

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी
Image Source : YOGEN SHAHवरुण धवन-नताशा दलाल की शादी

वरुण धवन के अंकल अनिल धवन ने हाल ही में शादी की खबरों पर मुहर लगा दी थी। अनिल ने बताया कि इस शादी में कोविड के सारे प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे, अनिल धवन ने बताया कि सिर्फ घरवालों की मौजूदगी में शादी होगी। जब कोविड का माहौल थोड़ा बेहतर होगा तो हम इंडस्ट्री के लोगों को भी पार्टी देंगे।

सलमान खान की 'राधे' ईद पर थियेटर्स में होगी रिलीज, थिएटर मालिकों ने की थी रिक्वेस्ट

अनिल धवन ने यह भी बताया कि वरुण की शादी में संगीत जैसे फंक्शन भी नहीं होंगे, हम यही प्लान कर रहे हैं कि सभी रस्म और रिवाज के साथ लड़की को घर ले आते हैं। अनिल ने कहा कि वैसे भी हमारा खानदान दिखावे की शादी में यकीन नहीं रखता है। 

किसी करीबी ने भी नहीं देखा है विराट-अनुष्का की बेटी का चेहरा

अनिल धवन ने कहा कि शादी में 50-55 लोग होंगे जो घर के सदस्य ही हैं। शादी अलीबाग से हो रही है। वरुण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि कोविड ना हुआ होता तो वो 2020 में ही शादी कर लेते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन