1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन को खास काम के लिए चाहिए फैंस का साथ

वरुण धवन को खास काम के लिए चाहिए फैंस का साथ

 Published : Oct 03, 2017 02:28 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 02:28 pm IST

वरुण धवन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं। वैसे तो उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नाडिज भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं।

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म जुड़वा 2 को लेकर काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं। वैसे तो उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन हाल ही में वरुण ने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वे उनकी फिल्म ‘जुड़वां 2’ को सिनेमाघरों में ही जाकर देखें। वरुण के पिता और फिल्मकार डेविड धवन के निर्देशन में इस फिल्म में वरुण को डबल रोल निभाते हुए देखा जा रहा है। अब उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे पायरेसी के खिलाफ जंग में उनका समर्थन करें।

उन्होंने कहा, “पायरेसी का समर्थन ना करें। अगर आप फिल्म प्रेमी हैं तो कृपया वैध माध्यमों के जरिए उन्हें देखें। मैं सिनेमा का प्रशंसक हूं। मैं आप सब से पायरेसी को ना कहने का अनुरोध करता हूं।“ इस फिल्म में वरुण के अलावा तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नाडिज भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। ‘जुड़वा 2’ को बेशक समीक्षकों से कुछ खास प्रतिक्रिया तो हासिल नहीं हो पाई, लेकिन इसे दर्शकों के बीच काफी सराहा गया है।

गौरतलब है कि ‘जुड़वां 2’ वर्ष 1997 में आई सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘जुड़वां’ की अगली कड़ी है। पिछली फिल्म में सलमान भी दोहरे किरदार में नजर आए थे। (Bigg Boss 11 episode 1: पहले ही दिन एक दूसरे से भिड़ बैठे घर के सदस्य)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन