1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन पिता डेविड धवन के साथ निकले स्कूटर राइड पर, शेयर किया वीडियो

वरुण धवन पिता डेविड धवन के साथ निकले स्कूटर राइड पर, शेयर किया वीडियो

 Published : Oct 17, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 03:59 pm IST

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपने पिता डेविड धवन के साथ स्कूटर राइड पर निकले हैं।

Varun dhawan shares scooter ride video with david dhawan- India TV Hindi
Varun dhawan shares scooter ride video with david dhawan Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। वरुण कुली नंबर 1 के सेट से शूटिंग की फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने पिता डेविड धवन के साथ वीडियो शेयर की है।

वरुण धवन ने जो वीडियो शेयर की है उसमें वह पिता डेविड धवन के साथ कुली नंबर 1 के सेट पर स्कूटर राइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं। वरुण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'गुड मॉर्निंग कुली नंबर 1'।

'बाजीराव मस्तानी' के रणवीर से हो रही थी अक्षय कुमार की तुलना, अब एक्टर ने दिया जवाब

वीडियो में बैकग्राउंड में गुड मॉर्निंग पापा गाना बज रहा है। वरुण धवन की इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया।

Screenshot of varun dhawan post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of varun dhawan post

आपको बता दें कुली नंबर 1 गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1995 में आई फिल्म का रीमेक है। वरुण सेट पर मस्ती करते हुए अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सारा अली खान को झूला झूलाते हुए वीडियो शेयर किया था।

गुल पनाग के बेटे ने जीता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल, PM ने ट्विटर पर लिखी ये बात

वरुण धवन और डेविड धवन दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2014 में आई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में काम किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन