1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने लॉकडाउन में मनाया 2 साल की भतीजी का जन्मदिन, शेयर की केक काटते हुए तस्वीर

वरुण धवन ने लॉकडाउन में मनाया 2 साल की भतीजी का जन्मदिन, शेयर की केक काटते हुए तस्वीर

 Published : May 31, 2020 07:48 am IST,  Updated : May 31, 2020 07:48 am IST

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी भतीजी को जन्मदिन की बधाईयां देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWAN

वरुण धवन लॉकडाउन में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस समय में वह अपनी भतीजी नियारा के साथ काफी मस्ती भी कर रहे हैं। वरुण धवन के भाई रोहित धवन की बेटी शनिवार को दो साल की हो गई है। नियारा के जन्मदिन पर वरुण ने उनके साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

वरुण ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे। पहली फोटो में नियारा वरुण की गोद में और उनके चेहरे को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरी में वरुण अपनी भतीजी का हाथ पकड़कर केक कट करवा रहे हैं। नियारा पिंक कलर की फ्लोरल ड्रेस और हेयरबेंड में बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

वरुण के इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वरुण के कई सेलिब्रिटीज दोस्तों ने कमेंट करके बच्ची को जन्मदिन विश किया। अर्जुन कपूर ने लिखा- जिगर का टुकड़ा। वहीं दिया मिर्जा ने लिखा- छोटी बच्ची को हैप्पी बर्थडे। वरुण के फैन्स उन्हें क्यूटेस्ट चाचू कह रहे हैं।

वरुण धवन ने बीते महीने अपना जन्मदिन मनाया है। लॉकडाउन की वजह से वह अपने दोस्तों से मिल नहीं सके मगर वीडियो कॉल के जरिए सभी ने ढेर सारी बधाईयां दी। वरुण के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल उनके साथ ही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही कुली नंबर 1 के रीमेक में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को उनके पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन