वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में, वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है और खासकर कि अगर घर की रसोई का नल टपकता है तो ये और भी खराब है। क्योंकि रसोई में अग्नि का निवास होता है और जहां आग और पानी एक साथ हो वहां परेशानियां शुरू हो जाती है। इससे घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान या किसी टूट-फूट में पैसा जा सकता है। साथ ही पानी के फिजूल बहने से वरुण देव का दोष भी लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। अतः इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, घर में टपकते नल को जल्द से जल्द ठीक करा लें।
- Hindi News
- मनोरंजन
- बॉलीवुड
- Vastu Tips: नल से टपकते पानी से होता है वास्तु दोष
Vastu Tips: नल से टपकते पानी से होता है वास्तु दोष
अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement