1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार इस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं विक्की कौशल

पहली बार इस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं विक्की कौशल

 Published : May 02, 2018 06:57 am IST,  Updated : May 02, 2018 06:57 am IST

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह एक बार फिर से अपने पसंदीदा डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Vicky Kaushal

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह एक बार फिर से अपने पसंदीदा डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में विक्की को एक पंजाबी शख्स का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इसे लेकर उनका कहना है कि उन्हें यह पंजाबी भूमिका निभाकर काफी मजा आया।

गौरतलब है कि फिल्म में विक्की कौशल के अलावा अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग का एक लंबा हिस्सा अमृतसर में शूट किया गया है। विक्की ने कहा, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया। इस शहर में बहुत सकारात्मकता भरी है। हमें बहुत ही आनंद आया।“

उन्होंने आगे कहा, “पंजाबी होने के नाते यह पहली बार है कि मुझे पंजाबी भूमिका निभाने का मौका मिला।" बता दें कि 'मनमर्जियां' पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित इस फिल्म के निर्माता आनंद एल.राय हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन