1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर हुए 7 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने फैंस का यूं जताया आभार

विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर हुए 7 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने फैंस का यूं जताया आभार

 Published : May 27, 2020 07:53 pm IST,  Updated : May 27, 2020 07:55 pm IST

विक्की कौशल ने फ्लाइंग किस करते हुए अपनी फोटो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विक्की कौशल ने शेयर की ये फोटो- India TV Hindi
विक्की कौशल ने शेयर की ये फोटो Image Source : INSTAGRAM: @VICKYKAUSHAL09

मुंबई: अभिनेता विक्की कौशल को फिल्म सेट याद आ रहे हैं और उन्होंने अपने पोस्ट में शूटिंग के दौरान दिन की रोशनी की अहमियत का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी एक सन- किस्ड सेल्फी पोस्ट की है। वहीं, उन्होंने एक और फोटो पोस्ट कर बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

विक्की कौशल ने फ्लाइंग किस करते हुए अपनी फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'परिवार बढ़ रहा है.. शुक्रिया.. 7 मिलियन।'

फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर सन-किस्ड सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, "लाइट जा रही है, लाइट जा रही है! सूर्यास्त के महत्व को इस तरह से याद कर रहा हूं।"

फिल्मों की बात करें तो विक्की 'सरदार उधम सिंह' में नजर आएंगे। वह मेघना गुलजार की फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसमें वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में हैं, जो तब भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की मुक्ति के लिए युद्ध लड़ा था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन