1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम्हारी सुलु' को 2 साल हुए पूरे, विद्या बालन ने शेयर किया खास Video

'तुम्हारी सुलु' को 2 साल हुए पूरे, विद्या बालन ने शेयर किया खास Video

 Published : Nov 17, 2019 11:02 am IST,  Updated : Nov 17, 2019 11:02 am IST

विद्या बालन इन दिनों 'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' की शूटिंग कर रही हैं।

Vidya Balan in Tumhari Sulu- India TV Hindi
'तुम्हारी सुलु' में विद्या बालन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को रिलीज हुए 2 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के बेहतरीन पल कैद किए गए हैं।

विद्या बालन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '#MainKarSaktiHai के मेरे विश्वास की पुन: पुष्टि के लिए #Sulu तुम्हारा बहुत धन्यवाद... आज से 2 साल पहले इसी दिन #TumhariSulu रिलीज हुई थी और इसके लिए मुझे आज भी प्यार मिलता है।'

Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ-रितेश की 'मरजावां' और नवाजुद्दीन-अथिया की 'मोतीचूर चकनाचूर' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

बता दें कि विद्या बालन इन दिनों 'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' की शूटिंग कर रही हैं। बांग्ला फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता जीशु सेनगुप्ता इस मूवी में उनके पति का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को अनु मेनन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

'शकुंतला देवी' को 'मानव कंप्यूटर' के रूप में जाना जाता था, उनके जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन