1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

 Published : Jul 14, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 03:09 pm IST

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है।

shakuntala devi- India TV Hindi
शकुंतला देवी Image Source : INSTAGRAM/VIDYA BALAN

विद्या बालन की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'शकुंतला देवी' का मोशन रिलीज किया गया है। यह फिल्म 31 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा इस बारे में बताया है। शकुंतला देवी का ट्रेलर 15 जुलाई को रिलीज होगा।

विद्या बालन ने मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए बताया- जीनियस से मिलने के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल रिलीज होगी। शकुंतला देवी से अमेजन प्राइम पर 31 जुलाई से मिलिए।

इस फिल्म में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन दुनिया भर में मशहूर भारतीय मैथेमैटिक्‍स जीनियस की भूमिका निभा रही हैं, जो 'ह्यूमन कंप्‍यूटर' के रूप में मशहूर हैं। शकुंतला देवी में सान्‍या मल्‍होत्रा शकुंतला देवी की बेटी की भूमिका में जर आएंगी। अपनी बेटी के साथ शकुंतला देवी का रिश्‍ता काफी उलझा हुआ, लेकिन अनोखा है। 

इसके साथ ही फिल्‍म में जीशू सेनगुप्‍ता और अमित साध भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत और दुनिया भर के 200 से ज्‍यादा देशों एवं क्षेत्रों में रहने वाले प्राइम मेंबर्स 31 जुलाई से शकुंतला देवी की यह दिलचस्‍प कहानी देख सकते हैं।

विद्या बालन की शकुंतला देवी को अनु मेनन ने निर्देशित और सोनी पिक्‍सर्च नेटवर्क्‍स प्रोडक्‍शन्‍स एवं विक्रम मल्‍होत्रा (एबंडिशिया एन्‍टरटेनमेंट) द्वारा प्रोड्यूस किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन