1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डर के नहीं, डट के' पंचलाइन के साथ दिखेंगी विद्या बालन

'डर के नहीं, डट के' पंचलाइन के साथ दिखेंगी विद्या बालन

 Published : Nov 08, 2016 05:56 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 06:23 pm IST

विद्या इस बार एक टीवी शो में नजर आएगी। जिसमें वह अपराध के खिलाफ बिना किसी डर और संकोच के लड़ने का समय आ गया है के प्रति उत्साहित करेगी। विद्या टीवी शो 'सावधान इंडिया' के एक विशेष एपिसोड की मेजबानी करती नजर आएंगी..

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'कहानी-2' इस समय काफी सुर्खियों में है। जिसमें विद्या ने एक दुर्गा नामक महिला का किरदार निभाया है। इस फिल्म का ट्रेलर देख लग रहा है कि फिल्म में विद्या से अभिनय बहुत ही जोरदार किया है।

'Kahaani 2' Trailer: जबरदस्त थ्रिलर के बीच बोल्ड सीन का तड़का

विद्या इस बार एक टीवी शो में नजर आएगी। जिसमें वह अपराध के खिलाफ बिना किसी डर और संकोच के लड़ने का समय आ गया है के प्रति उत्साहित करेगी। विद्या टीवी शो 'सावधान इंडिया' के एक विशेष एपिसोड की मेजबानी करती नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर दमदार भूमिकाएं निभाने वाली अभिनेत्री लाइफ ओके के इस शो की मेजबानी 'डर के नहीं, डट के' पंचलाइन के साथ करती दिखेंगी।

विद्या ने अपने बयान में कहा, "'सावधान इंडिया' एक बेहद लोकप्रिय शो है और यह अपने आप में एक ब्रांड है, जो देश में होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूकता फैलाती है। शो के साथ मेरा जुड़ाव खास है, क्योंकि मेरा मानना है कि 'डर के नहीं, डट के' संदेश के साथ यह एक प्रासंगिक अवधारणा है।"

फिल्मी मोर्चे पर अभिनेत्री फिलहाल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'कहानी -2 : दुर्गा रानी सिंह' के प्रचार में व्यस्त हैं।

सुजॉय घोष निर्देशित 'कहानी -2 : दुर्गा रानी सिंह' में अर्जुन राम पाल भी हैं। यह 12 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन