1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल ने कहा, हर शख्स के लिए चमत्कारिक है स्वस्थ मन

विद्युत जामवाल ने कहा, हर शख्स के लिए चमत्कारिक है स्वस्थ मन

 Published : Aug 29, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Aug 29, 2017 02:34 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों फिल्मकार मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बादशाहो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में विद्युत को एक बार फिर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए देखा जा रहा है।

vidyut- India TV Hindi
vidyut

नई दिल्ली: अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों फिल्मकार मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बादशाहो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में विद्युत को एक बार फिर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए देखा जा रहा है। वैसे वह पहले से ही अपने शानदार एक्शन और बॉडी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। इसे लेकर विद्युत का भी कहना है कि वह स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा, "मैं हमेशा स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली के पक्ष में रहा हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि स्वस्थ मन किसी भी पेशे के लोगों के लिए चमत्कारिक हो सकता है।"

अभिनेता ने ऑनलाइन फैशन ई-टेलर जबोंग के कर्मचारियों के लिए फिटनेस सत्र आयोजित किया। विद्युत कार्यक्रम में गुपचुप तरीके से पहुंचे और कर्मचारियों को हैरान कर दिया। साथ ही उन्हें फिटनेस टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, "जबोंग में फिटनेस टिप्स शेयर करना अद्भुत रहा।" (OMG! राम रहीम के कारण मुश्किलों में फंसी आलिया भट्ट)

गौरतलब है कि 'बादशाहो' में विद्युत एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, इमरान हाश्मी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन