1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर हुआ रिलीज

Video: सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर हुआ रिलीज

 Published : Sep 08, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 08:17 pm IST

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे।

vighnaharta song teaser salman khan aayush sharma antim film first song ganesh chaturthi 2021 - India TV Hindi
सलमान खान के साथ इस फिल्म में आयुष शर्मा भी अहम भूमिका में हैं  Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के पहले गाने का टीज़र जारी कर दिया गया है। फैंस का कहना है कि आगामी पर्व को देखते हुए यह गाना सही समय पर रिलीज होने वाला है। बता दें कि यह टीज़र गणपति उत्सव की भव्यता को दर्शाता है। बता दें कि गणेश चतुर्थी उत्सव देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। 

'विघ्नहर्ता' नामक यह गाना ऊर्जा और भव्य से भरपूर एक फेस्टिवल सॉन्ग है, जो गणपति के वास्तविक सार को दर्शाएगा। यह गुरुवार को रिलीज होने वाले ट्रैक की छोटी-सी झलक है। वहीं गाने के टीजर के साथ फिल्म के प्रति उत्साह पहले से कई ज़्यादा बढ़ गया है। 

रिलीज हुआ फिल्म 'अंतिम' का पहला पोस्टर, दमदार अंदाज़ में नजर आए सलमान खान और आयुष शर्मा

सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'बप्पा आ रहे हैं... #VighnahartaSong कल रिलीज होगा।'

इस टीज़र में सलमान खान और आयुष शर्मा की कुछ आकर्षक और मोहक झलकियां देखने मिल रही हैं। 

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे और इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और सलमा खान द्वारा निर्मित है।  फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन