मुंबई: अजय देवगन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ इन दिनों काफी चर्चा में हुई है। फिल्म में वीर दास भी अहम किरदार भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वीर दास ‘शिवाय’ के एक्शन दृश्यों को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसकी जमकर प्रशंसा की। वीर ने कहा, “मैं सोचता हूं कि अजय इसकी कहानी को काफी अच्छे से प्रस्तुत किया है। जहां तक मैं सोचता हूं कि ‘शिवाय’ में अजय ने एक्शन किये हैं जिसे करने की किसी में क्षमता नहीं है। यह हर एक के लिए काफी दर्शनीय होगा।“ वीर को काफी आश्चर्य हुआ जब ‘शिवाय’ में अजय ने उन्हें एक रोल का प्रस्ताव दिया था।
इसे भी पढ़े:-
- अजय के समर्थन में काजोल, कहा था पाक कलाकारों के साथ काम नहीं करूंगा
- पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करूंगा: अजय देवगन
वीर ने कहा, “उन्होंने मुझे फोन किया और कहा ऑफिस आ जाओ। लेखकों की उनकी टीम ने इस फिल्म की कहानी को हमें सुनाया और मुझे यह काफी पसंद आया।“ ‘डेली बेली’ के इस अभिनेता ने बताया कि वह इस फिल्म में एक पाकिस्तानी हैकर का किरदार निभा रहा है।
उन्होंने बताया, “यह एक नकारात्मक रोल नहीं है। मैं एक पाकिस्तानी हैकर की भूमिका निभा रहा हूं। मैं इसके करार के आधार पर इस फिल्म के बारे में और अधिक बातें नहीं बता सकता।“ अजय देवगन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय और वीर के साथ सायेशा सेहगल और एरिका कार भी प्रमुश किरदारों में हैं। यह फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।