1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लगातार बढ़ती जा रही है वीर दास के चाहने वालों की लिस्ट, ट्विटर पर फॉलोअर्स ने पार किया ये आंकड़ा

लगातार बढ़ती जा रही है वीर दास के चाहने वालों की लिस्ट, ट्विटर पर फॉलोअर्स ने पार किया ये आंकड़ा

 Published : Dec 19, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 03:07 pm IST

वीर दास ने अब तक के अपने अभिनय करियर में बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं की हैं, लेकिन उन्होंने जितने भी किरदारों को पर्दे पर उतारा है सभी में उन्हें दर्शकों से वाह वाही हासिल हुई है। उन्होंने अपनी हर फिल्म में अन्य किरदारों के होने बावजूद अपनी एक अलग...

vir das- India TV Hindi
vir das

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास ने अब तक के अपने अभिनय करियर में बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं की हैं, लेकिन उन्होंने जितने भी किरदारों को पर्दे पर उतारा है सभी में उन्हें दर्शकों से वाह वाही हासिल हुई है। उन्होंने अपनी हर फिल्म में अन्य किरदारों के होने बावजूद अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। हालांकि बहुत ज्यादा लोग शायद उन्हें जानते भी नहीं होंगे, लेकिन वक्त के साथ उनके चाहने वालों की भी लिस्ट भी बढ़ती ही जा रही है। वैसे वीर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

अब सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या 70 लाख से अधिक हो गई है। वीर ने इस बात जानकारी खुद देते हुए ट्वीट कर बताया, "देखिए, हमने 70 लाख का आंकड़ा छू लिया। अपनी पसंदीदा टी-शर्ट में नृत्य कर जश्न मना रहा हूं। धन्यवाद आपका।" वीर दास सोशल मीडिया अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की खास चीजों को शेयर करते रहते हैं।

बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडी के अलावा वीर 'लव आजकल', 'डेल्ली बेली', 'बदमाश कंपनी', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' और '31 अक्टूबर' जैसी कई फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन