1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral Video: अनुष्का-विराट की शादी पर भोजपुरी में बना गाना, अपने रिस्क पर सुनें

Viral Video: अनुष्का-विराट की शादी पर भोजपुरी में बना गाना, अपने रिस्क पर सुनें

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Dec 29, 2017 09:11 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 12:15 pm IST

हर बार की तरह इस बार भी इन गानों फूहड़ता की भरमार है।

anushka sharma virat kohli bhijouri song Kohli Bhaile...- India TV Hindi
anushka sharma virat kohli bhijouri song Kohli Bhaile Bhatar Anuska Ke

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली से 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। शादी को इतने दिन बीत चुके हैं लेकिन लोगों के बीच अभी तक विराट और अनुष्का का क्रेज़ खत्म नहीं हुआ है। अब हर जगह इसकी चर्चा है तो भोजपुरी दुनिया कैसे पीछे रहती। भोजपुरी में विराट और अनुष्का पर कई गाने बनाए गए हैं। इससे पहले सानिया मिर्जा की शादी और उनकी नथ पर भी भोजपुरी में कई गाने बने थे। हर बार की तरह इस बार भी इन गानों फूहड़ता की भरमार है।

गाने में सिंगर अनुष्का को कह रहा है कि इंडिया टीम तुम्हारी वजह से हारी। इसके अलावा रोहित शर्मा के साथ भी अनुष्का का नाम जोड़ा जा रहा है। अनुष्का पर आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी वजह से टीम इंडिया खराब परफॉर्मेंस कर रही है।

गानों के लिंक नीचे दिये हैं लेकिन अपने रिस्क पर ही सुने।

बता दें, भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी। दोनों की शादी और रिसेप्शन को मीडिया की काफी कवरेज मिली। 21 दिसंबर को दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में हुए रिसेप्श में फिल्म और क्रिकेट जगत की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। यह शादी साल की सबसे पॉपुलर शादी है, और क्रिकेट-बॉलीवुड का कनेक्शन तो काफी पुराना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन