1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में परिवार के साथ पहुंचे एमएस धोनी और सचिन तेंडुलकर, देखिए तस्वीरें

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में परिवार के साथ पहुंचे एमएस धोनी और सचिन तेंडुलकर, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 26, 2017 10:42 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 10:42 pm IST

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर अपनी बेटी सारा और पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे हैं। वहीं एम एस धोनी भी अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे हैं।

sachin virat- India TV Hindi
sachin virat

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हो रहा है। 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाने के बाद विराट-अनुष्का ने दिल्ली में अपने परिवारवालों के लिए खास रिसेप्शन रखा था। इस रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। आज मुंबई में दोनों ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंडियन क्रिकेट टीम के लिए एक और रिसेप्शन रखा है। इस रिसेप्शन में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंडुलकर अपनी बेटी सारा और पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे हैं। वहीं एम एस धोनी भी अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे हैं।

विराट अनुष्का का रिसेप्शन मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल में हो रहा है। यह होटल मुंबई के लोवर परेल इलाके में है।

मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल की बात करे तो यह 3,906 स्क्वायर मीटर में बना है। इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचे टावर्स में से एक है। इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। इस होटल के ज्यादातर कमरों से भारत से सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का 26 फ्लोर वाला ‘एंटीलिया’ घर भी दिखता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन