1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट-अनुष्का ने इटली में किया विवाह, 21 को दिल्ली में रिसेप्शन, देखें शादी की पहली तस्‍वीरें

विराट-अनुष्का ने इटली में किया विवाह, 21 को दिल्ली में रिसेप्शन, देखें शादी की पहली तस्‍वीरें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2017 09:23 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 11:50 pm IST

अब से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अनुष्‍का और विराट ने सोशल मीडिया पर विवाह के मंडप की तस्‍वीरें Tweet की है...

virat kohli and anushka sharma wedding- India TV Hindi
virat kohli and anushka sharma wedding

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने आज इटली में विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का कोहली और क्रिकेटर विराट कोहली की रॉयल वेडिंग आज इटली के बोर्गो फिनोचीतों रिर्जाट में हुई है। अब से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अनुष्‍का और विराट ने सोशल मीडिया पर विवाह के मंडप की तस्‍वीरें Tweet की है।

virat kohli and anushka sharma
virat kohli and anushka sharma

गौरतलब है कि पिछले एक सप्‍ताह से विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के विवाह से जुड़ी खबरें इंडिया मीडिया में जबरदस्‍त रूप से छाई हुई थी लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि ना होने से शादी किस दिन होगी इस बात को लेकर कयासबाजी का दौर भी खूब चला कुछ रिपोर्ट के अनुसार शादी 12 दिसंबर को होने की बात कही जा रही थी तो कुछ रिपोर्ट में इसे 15 दिंसबर के दिन होने की बात कहीं जा रही थी लेकिन अंतत: बॉलीवुड की चर्चित मैगजीन फिल्‍मफेयर ने दोनों के विवाह की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

virat anushka wedding
virat anushka wedding

इटली में सात फेरे, मुंबई में होगा भव्‍य रिसेप्‍शन

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की आज इटली में शादी की है। दिल्ली में 21 दिसंबर को और मुंबई में 26 दिसंबर को भव्य रिसेप्शन होगा। गौरतलब है कि विराट कोहली की शादी के लिए मेहमानों की सूची में बेहद विशिष्‍ट लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

anushka sharma and virat kohli
anushka sharma and virat kohli

रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली और अनुष्‍का कोहली के इस विवाह में परिवार के सदस्‍यों के अलावा विराट कोहली के दिल्‍ली के कुछ बेहद खास दोस्‍त और एक दो क्रिकेट खिलाड़ी ही शामिल हो सके थे। दरअसल यह विवाह दोनों ने परिवार और बेहद खास लोगों की मौजूदगी में गरिमामय अंदाज में रचाया है।

देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन