मुंबई: संगीतकार विशाल ददलानी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। साथ ही कहा कि टीकाकरण के बाद उन्हें अपने कंधे पर थोड़े दर्द के अलावा और कोई असर महसूस नहीं हुआ है। ददलानी ने लिखा, "कल मुझे कोविड-19 वैक्सीन की पहला डोज लगी। बांद्रा वेस्ट के लीलावती अस्पताल में टीकाकरण का पूरा इंतजाम बहुत शानदार है। कंधे पर सुई के कारण हुए हल्के से दर्द के अलावा शायद ही कोई असर महसूस हुआ हो। विज्ञान ने इस शापित वायरस को हरा दिया।"
Related Stories
अजय देवगन के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'RRR' से आया एक्टर का फर्स्ट लुक
इससे एक दिन पहले ही संगीतकार सलीम मर्चेंट ने कोरोना वैक्सीन लेते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।
अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जेठालाल भी नहीं रहे पीछे
इसी बीच बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन ने भी शुक्रवार को ब्लॉग के जरिए बताया कि उन्होंने शूटिंग में व्यस्त बेटे अभिषेक को छोड़कर बाकी सभी परिजनों के साथ टीका लगवा लिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस प्रक्रिया को 'ऐतिहासिक' बताया और कहा कि इस बारे में विस्तार से वह अपनी अगली ब्लॉग पोस्ट में लिखेंगे। उनके अलावा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना टीकाकरण कराने की जानकारी साझा की है।
इनपुट-आईएएनएस