1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं थियेटर्स, फिर से रिलीज होगी विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी'

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं थियेटर्स, फिर से रिलीज होगी विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी'

 Published : Oct 10, 2020 10:46 am IST,  Updated : Oct 10, 2020 10:58 am IST

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' एक बार फिर थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी की भूमिका निभाई है।

PM Narendra Modi will re-release in cinemas next week- India TV Hindi
एक बार फिर थियेटर्स में रिलीज होगी 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस की वजह से लगभग पिछले 6 महीने से सिनेमाघर बंद पड़े थे, जिन्हें 15 अक्टूबर से कुछ शर्तों के साथ खोला जा रहा है। ऐसे में फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' एक बार फिर थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी की भूमिका निभाई है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है।"

बंगाल में खुलेंगे सिनेमाघर, सुशांत सिंह राजपूत की दिखाई जाएंगी फिल्में

इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक चाय विक्रेता से लेकर राष्ट्र प्रमुख बनने के सफर को दर्शाया गया है। उमंग कुमार द्वारा निर्देशित इस मूवी में विवेक के अलावा मनोज जोशी, दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब सहित कई और भी कलाकार हैं।

वहीं, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म 'खाली पीली' भी अगले हफ्ते 16 अक्टूबर को थियेटर्स में रिलीज होगी। 

'खाली पीली' के अलावा अनन्या के पास शकुन बत्रा की भी एक फिल्म है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकार हैं। अनन्या आने वाले समय में विजय देवरकोंडा संग भी एक फिल्म में नजर आएंगी।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन