1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख-अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर हआ नया खुलासा

शाहरूख-अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर हआ नया खुलासा

 Published : Jun 10, 2017 01:20 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 01:46 pm IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म के टाइटल फाइनल हो गया है। रणबीर कपूर ने दावा किया है कि यह नाम उन्होंने सुझाया था।

harry met sejal- India TV Hindi
harry met sejal Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ी दिनों से परेशानी बनी हुई थी। फिल्म मेकर्स यह तय नही कर पा रहे थे कि फिल्म का नाम क्या रखा जाए। लेकिन अब फिल्म का नाम 'जब हैरी मेट सेजल' फाइनल कर दिया गया है। फिल्म के टाइटल के बारे में ऐसा बोला जा रहा है कि यह नाम 1989 में बनी हुई हॉलीवुड फिल्म 'व्हेन हैरी मेट सैली' का हिन्दी अनुवाद है। वहीं इस फिल्म के नाम को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। इस फिल्म का एक खास कनेक्शन अभिनेता रणबीर कपूर से भी जुड़ गया है।

हाल ही में रणबीर कपूर ने दावा किया है कि शाहरुख और अनुष्का स्टारर इस फिल्म का नाम उन्होंने सुझाया था। रणबीर का कहना है कि उन्होंने फिल्म का नाम 'व्हेन हैरी मेट सेजल' कहा था, जिसपर सब लोग बहुत हंसे थे। लेकिन बाद में यही 'व्हेन' की जगह 'जब' करके यही नाम फाइनल किया गया। रणबीर ने कहा कि शाहरुख ने इस फिल्म की टीम द्वारा एक अच्छा सा टाइटल सुझाने वाले को 5,000 रूपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया था, अब मुझे 5000 रुपये चाहिए। (क्या रियल लाइफ में गंजे हैं अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन)

ranbir
Image Source : PTIranbir

रणबीर से शाहरुख के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि इस फिल्म के लिए मैंने यह शीर्षक दिया है और दुख यह नहीं है कि शाहरुख सर मुझे इसका श्रेय नही दे रहे बल्कि दुख इस बात का है कि मुझे पुरस्कार के बारे में पता नही था। उन्होंने कहा शाहरुख सर पैसे तैयार रखिएगा मैं मन्नत आ रहा हूँ। लेकेिन शाहरुख खान ने ट्वीट करके कहा है कि फिल्म का टाइटल रणबीर ने सुझाया ही नहीं था, इसलिए उन्हे 5,000 रुपये नही मिलेंगे।

रणबीर ने कहा कि मैं खुश हूँ क्योंकि मैंने इस फिल्म का शीर्षक सुझाया और मैं इस फिल्म का छोटा सा हिस्सा हूँ। आपको बता दें कि रणबीर अपनी अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन कर रहे हैं जो 14 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन