मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। लंबे वक्त के बाद उनके फैंस को कुछ अलग देखने को मिला था। ऋतिक ने अपनी जिंदगी में तमाम मुश्किलों का सामना किया है। हाल ही में ऋतिक ने अपने ब्रांड एचआरएक्स के प्रमोशन के लिए 'कीप गोइंग' नाम के एक वीडियो की शूटिंग की है। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया है। अभिनेता का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय जीवन के सभी प्रतिकूल क्षणों, तकलीफों और सुजैन खान (पूर्व पत्नी) को जाता है।
- सोनू निगम के दिए विवादित बयान के कारण सोनू सूद की बढ़ गईं मुश्किलें
- आखिरकार ट्विंकल ने पूरी कर ही दी पिता राजेश खन्ना की ये ख्वाइश
ऋतिक रोशन के लिए उनका जीवन ही शिक्षक रहा है जिसे अब वे अपने प्रशंसकों के साथ खुलकर शेयर करते हैं। अभिनेता का कहना है कि कई मौकों पर वे जीवन में हार मान चुके थे, लेकिन उन्होंने हर बार कुछ नया सीखने की ललक के साथ उस पर विजय प्राप्त की। ऋतिक ने कहा, "अगर आप इसे अभिनेता ऋतिक रोशन से जोड़ कर देखने की बजाय एक आम शख्स की यात्रा के रूप में देखते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीवन में आने वाली परेशानियों से खुद को कभी कमजोर नहीं महसूस करें बल्कि उसे एक मकसद के तौर पर लें क्योंकि निश्चित रूप से वह आपको कुछ सिखा कर ही जाएगा।
ऋतिक को याद है कि कई बार उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने इसका डट कर मुकाबला किया है। ऋतिक के मुताबिक, "मैं 21 साल का था और संभवत: देश के सबसे अच्छे डॉक्टर मेरे सामने बैठे थे जो मुझे बता रहे थे कि मेरे जीन में वे चीजें नहीं हैं जो मुझे एक ऐसे अभिनेता की तरह काम करने देगी जिसकी जरूरत एक हिंदी फिल्म में होती है जैसे कि नृत्य, करतब, ब्रेक डांस आदि।"
डाक्टर की बात को वह 'बड़े झटके' के रूप में याद करते हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर पर फिर से विचार करने की सलाह दी गई थी, जिसे आज वह 'मूर्खता' के तौर पर लेते हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जानकारी के साथ खुद पर भरोसा होना चाहिए और खुद को एक व्यक्ति के दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए।" जीवन बदल देने वाले दूसरे पल के बारे में ऋतिक कहते है कि 2000 में उनके पिता राकेश रोशन को गोली मार दी गई थी।
अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-