1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं गिन्नी चतरथ? जानें कपिल शर्मा की पत्नी के बारे में सब कुछ

कौन हैं गिन्नी चतरथ? जानें कपिल शर्मा की पत्नी के बारे में सब कुछ

 Published : Dec 13, 2018 10:05 am IST,  Updated : Dec 13, 2018 10:56 am IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी कर ली। कपिल की जिंदगी के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन अब उनकी पत्नी गिन्नी के बारे में कुछ बातें जान लीजिए।

Ginni Chatrath- India TV Hindi
Ginni Chatrath Image Source : INSTAGRAM

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी कर ली। कपिल ने 18 मार्च 2017 को दुनिया के सामने ऐलान किया था कि वह गिन्नी को डेट कर रहे हैं। कपिल की जिंदगी के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन अब उनकी पत्नी गिन्नी के बारे में कुछ बातें जान लीजिए।

गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है। गिन्नी और कपिल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों ने साथ में रिएलिटी शो 'हंस बलिए' में हिस्सा लिया था। खबरों के मुताबिक, वहीं दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। इस शो के जज डेविड धवन और करिश्मा कपूर थे।

गिन्नी ने फाइनेंस में एमबीए किया है। वह जालंधर में अपने पापा का बिजनेस संभालती हैं।

कपिल और गिन्नी की शादी की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, 13 दिसंबर को दोनों सिख रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं। 12 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए हैं।

कपिल और गिन्नी की शादी में शामिल होने के लिए उनके दोस्त मुंबई से जालंधर पहुंच थे, जिसमें कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर और ऋचा चड्डा का नाम शामिल है।

10 दिसंबर को कपिल की बहन के घर माता की चौकी हुई थी। जिसमें ऋचा चड्डा और मास्टर सलीम ने परफॉर्म किया था। इसके बाद 11 तारीख को संगीत सेरेमनी हुई थी।

शादी के बाद कपिल 14 दिसंबर को अपने होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद कपिल मूंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Also Read:

Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

Kapil Sharma Wedding: एक-दूसरे के हुए कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Koffee With Karan 6: ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा, कभी हुई थी कैटफाइट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन