1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आपने शुरुआत क्यों की, इसे कभी भूलना नहीं चाहिए: राजकुमार राव

आपने शुरुआत क्यों की, इसे कभी भूलना नहीं चाहिए: राजकुमार राव

 Published : Nov 25, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 07:11 pm IST

स्वीर में वह काफी सीरियस दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "कभी मत भूलो कि आपने क्यों शुरू किया।"

rajkummar rao- India TV Hindi
आपने शुरुआत क्यों की, इसे कभी भूलना नहीं चाहिए: राजकुमार राव Image Source : INSTAGRAM/@RAJKUMARRAOFFICIAL

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ज्ञान के शब्दों को शेयर किया है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह काफी सीरियस दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "कभी मत भूलो कि आपने क्यों शुरू किया।"

राव की प्रेमिका अभिनेत्री पत्रलेखा ने पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन में भाग लिया और लिखा, "उफ्फ।"

पत्रलेखा के कॉमेंट का जवाब देते हुए राजकुमार राव ने लिखा, "यू उफ्फ उफ्फ।"

राजकुमार राव की सफलता पर हंसल मेहता हैं काफी खुश

राजकुमार राव ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मौसम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। राव ने लिखा है- ये मौसम का जादू है मितवा। चाय और Parle-G तो बनता है बउवा।

राजकुमार राव हाल ही में रिलीज फिल्म 'छलांग' में अभिनेत्री नुसरत भरूचा साथ नजर आए थे, जिसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है। उन्हें अगली बार फिल्म 'बधाई दो' और 'रूहआफजा' में देखा जाएगा।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन