1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या शाही शादी में मार्कले की Bridesmaids बनेंगी प्रियंका? दिया ये जवाब

क्या शाही शादी में मार्कले की Bridesmaids बनेंगी प्रियंका? दिया ये जवाब

 Published : Feb 01, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 06:28 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दुनियाभर में एक खास पहचान हासिल कर ली है। पिछले ही दिनों खबर आई थी कि प्रियंका को प्रिंस हैरी के साथ मेघन मार्कले की रॉयल शादी में उनकी...

Priyanka- India TV Hindi
Priyanka

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दुनियाभर में एक खास पहचान हासिल कर ली है। आज वह हॉलीवुड इंडस्ट्री का भी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। पिछले ही दिनों खबर आई थी कि प्रियंका को प्रिंस हैरी के साथ मेघन मार्कले की रॉयल शादी में उनकी ब्राइड्समेड के रूप में देखा जाएगा, हालांकि इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका ने भी इस रहस्य को बरकरार रखा है। इस पर उन्होंने कहा, "लोग मुझे देखेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा।"

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने 19 मई को होने जा रही शादी पर चुप्पी साध रखी है। शाही घराने की बहू बनने जा रहीं मार्कले की प्रशंसा करते हुए प्रियंका ने हार्पर्स बाजार अरबिया पत्रिका से कहा, "मुझे नहीं लगता कि जैसा वह कर सकती हैं कोई और कर पाएगा। वह इसके लिए बिल्कुल सही हैं।" उन्होंने कहा, "वह आदर्शवादी, सच्ची और अच्छी हैं, लड़कियां महिलाएं उनके जैसा बनना चाहती हैं। वह बहुत प्यारी और अच्छी हैं। वह दुनिया के बारे में सोचती हैं और इसे बदलना चाहती हैं।"

'क्वांटिको' की अभिनेत्री प्रियंका ने कहा, "इसलिए, मुझे लगता है कि मेघन का शाही परिवार का हिस्सा बनना बड़ा और सही कदम है।" मार्कले की ब्राइड्समेड बनने के बारे में प्रियंका ने कहा, "अगर आप मुझे वहां देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा।' प्रिंस हैरी और मार्कले वर्ष 2016 के बाद से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं और सितंबर 2017 में दोनों सार्वजनिक रूप से सामने आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन