1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 38वें वार्षिक गोल्डन रेस्पेबेरी अवार्ड्स में कुछ इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

38वें वार्षिक गोल्डन रेस्पेबेरी अवार्ड्स में कुछ इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 05:02 pm IST

उनकी फिल्म ‘बेवॉच’ को 38वें वार्षिक गोल्डन रेस्पेबेरी अवार्ड्स में विभिन्न श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। ये पुरस्कार हॉलीवुड की साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों को दिए जाते हैं। वहीं, ग्रैम अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल भी सुर्खियों में ह

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बेवॉच’ को 38वें वार्षिक गोल्डन रेस्पेबेरी अवार्ड्स में विभिन्न श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। ये पुरस्कार हॉलीवुड की साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों को दिए जाते हैं। वहीं, ग्रैम अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल भी सुर्खियों में है।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इन पुरस्कारों में शामिल है। इन पुरस्कारों की घोषणा ऑस्कर पुरस्कारों से एक दिन पहले की जाती है। लेकिन इन ऑस्कर पुरस्कारों से कोई लेना-देना नहीं होता। रेस्पबेरी पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 3 मार्च को की जाएगी।

priyanka chopra
priyanka chopra

इस लिस्ट में हॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस की फिल्में भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा की ‘बेवॉच’ वर्स्ट पिक्चर, वर्स्ट रीमेक, रिप-ऑफ ऑर सिक्वल और वर्स्ट स्क्रीनप्ले कैटगरी में शामिल हुई है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको सीजन 3’ की शूटिंग कर रही हैं, और सेट से उनकी काफी बोल्ड तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

priyanka chopra
priyanka chopra

‘क्वांटिको’ सीरीज में प्रियंका लीड में नजर आती हैं और यह काफी पॉपुलर है. इसके अलावा, वे हॉलीवुड में दो फिल्मों की शूट भी कर रही हैं। ‘अ किड लाइक जैक’ और ‘इंजंट इट रोमांटिक’ उनकी दो हॉलीवुड फिल्में हैं। हालांकि बॉलीवुड में उनके पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है, और वे भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रोडक्शन में कदम रख चुकी है, और उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल