1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद और श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू' के साथ जुड़ा अब इस अदाकारा का भी नाम

शाहिद और श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू' के साथ जुड़ा अब इस अदाकारा का भी नाम

 Published : Jan 16, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 02:37 pm IST

शाहिद कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में अभिनेत्री...

Shahid- India TV Hindi
Shahid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम का नाम भी जुड़ चुक है। इस फिल्म की घोषणा होने के बाद फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ यामी पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई हैं। यामी ने प्रेरणा के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

हाल ही में एक विशेष समारोह में यामी सफेद पोशाक पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। हालांकि फिल्म में वह किस तरह के किरदार में दिखाई देने वाली हैं, फिलहाल इसके बारे में कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई हैं। बता दें यामी को पिछली बार फिल्म 'काबिल' में देखा गया था, फिल्म में वह एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं।

फिल्म ‘काबिल’ में उन्होंने अपनी भूमिका से हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया था। उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा हासिल हुई थी। फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरु कर दी जाएगी।

Yami
Yami

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन