1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब श्रद्धा कपूर करने आ रही हैं शाहिद की ‘बत्ती गुल’

अब श्रद्धा कपूर करने आ रही हैं शाहिद की ‘बत्ती गुल’

 Published : Jan 02, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 05:05 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपुर और श्रद्धा कपुर की जोड़ी ने फिल्म 'हैदर' में दर्शकों को अपने दीवाना बना लिया था, इसके बाद से ही फैंस इन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए है। अब ये दोनों फिर से दर्शकों को फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आने वाले..

shahid- India TV Hindi
shahid

नई दिल्ली: फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा बनी हुई है। फिल्म के लिए मुख्य अदाकारा की तलाश काफी वक्त से जारी है, इसके लिए कैटरीना कैफ और इलियाना डिक्रूज जैसी कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लग चुका है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक फिल्म में श्रद्धा कपूर को मुख्य अदाकारा के तौर पर देखा जाएगा। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

श्रद्धा और शाहिद को इससे पहले फिल्म 'हैदर' में भी रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहले कैटरीना कैफ से संपर्क किया गया था। लेकिन कुछ समय से वह फिल्मकार आनंद एल राय की फिल्म और अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रही हैं, जिसकी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। उनके बाद अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ भी इस फिल्म को लेकर चर्चा की गई थी। हालांकि वाणी ने भी फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद यह फिल्म श्रद्धा कपूर को ऑफर हुई और उन्होंने इसके लिए हांमी भी भर दी। बता दें कि फिल्म के निर्माताओं की ओर से कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग फरवरी में शुरु कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इसके अलावा श्रद्धा को अभिनेता प्रभास के फिल्म 'साहो' में भी देखा जाएगा। वहीं वह टेनिस स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन